जन-वाणी

आपकी अपनी वाणी

शराब दुकान लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
शराब दुकान लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

इकसठ करोड़ की शराब दुकानों का फैसला डेढ़ घंटे में

जांजगीर-चांपा जिले में नए वित्तीय वर्ष के लिए इकसठ करोड़ रूपए की शराब दुकान समूहों का फैसला महज डेढ़ घंटे में हो गया। इस बार अमोलक सिंह गु्रप को मात देते हुए मंजीत सिंह गु्रप ने अपना दबदबा कायम किया है। जिले की 48 में से 17 समूह मंजीत गु्रप के हिस्से में आए हैं, वहीं दो बड़ी दुकानों के साथ 9 समूह पाकर अमोलक गु्रप को संतोष करना पड़ा है।

वित्तीय वर्ष 2011-12 में 61 करोड़ 32 लाख रूपए राजस्व लक्ष्य के 48 देशी-विदेशी दुकान समूहों के लिए 69 हजार से अधिक आवेदन आबकारी विभाग को मिले थे। जांच के बाद 337 आवेदन पत्र दस्तावेज सही नहीं होने कारण से निरस्त किए गए थे। शेष 68 हजार 48 आवेदन पत्रों की कम्प्यूटर में एंट्री के बाद लाटरी पद्धति से चयन प्रक्रिया आज सुबह 11 बजे कलेक्टोरेट परिसर में शुरू हुई। कलेक्टर ब्रजेश चंद मिश्र तथा आबकारी आयुक्त कार्यालय से पहुंचे अधिकारियों की उपस्थिति में सहायक आयुक्त आबकारी पी.एल साहू द्वारा लाटरी की शुरूआत छोटे दुकान समूहों से कराई गई। रेण्डम प्रणाली से चयन के शुरूआत में पंतोरा, बुड़गहन व बलौदा की शराब दुकान समूह मंजीत सिंह ग्रुप के नाम पर आबंटित हुए, जिससे ठेके में शामिल अन्य ठेकेदारों के चेहरे से रंगत उड़ गई। इसके बाद जावलपुर देशी शराब दुकान समूह पप्पू भाटिया ग्रुप के नाम पर निकली। इसी क्रम में बोड़सरा दुकान समूह जिले में पहली बार भाग्य आजमा रहे कांकेर के श्याम गुप्ता ग्रुप के नाम निकली। फिर अकलतरा की बड़ी दुकान सुभाष शर्मा ग्रुप के नाम पर आबंटित हुई। तब तक अमोलक सिंह ग्रुप के हाथ एक भी शराब दुकान समूह नहीं लगा था, जिससे उनके कर्मचारियों की धड़कन तेज हो गई थी। इसी दौरान पीपरसत्ती दुकान समूह
की लाटरी फिर मंजीत ग्रुप के नाम निकली, जिससे अमोलक ग्रुप पूरी तरह निराश दिखा। इसके बाद फिर अर्जुनी दुकान समूह के लिए निकली लाटरी से अमोलक ग्रुप का नए शराब ठेका में खाता खुला। इस बार सबसे बड़ी व अधिक राजस्व की दुकानें मंजीत सिंह ग्रुप के हाथ ही लगी है, जबकि अमोलक सिंह गु्रप को महज दो विदेशी व 7 देशी दुकान समूह ही मिले हैं। जिले नए वित्तीय वर्ष से संचालित होने वाली 61 करोड़ 32 लाख रूपए के राजस्व की 48 शराब दुकान समूहों के लिए आबकारी विभाग की लाटरी प्रक्रिया डेढ़ घंटे में पूरी हो गई। विभाग के मुताबित इस बार मंजीत सिंह ग्रुप को 17, अमोलक सिंह ग्रुप को 9, पप्पू भाटिया ग्रुप को 4, सुभाष शर्मा ग्रुप को 3, श्याम गुप्ता ग्रुप को 5, लक्ष्मी जायसवाल ग्रुप को 3, बदन बस कंपनी ग्रुप को 6 तथा देहरादून के पवन जायसवाल ग्रुप को 1 समूह मिला है।

सात करोड़ बढा़ राजस्व लक्ष्य

वित्तीय वर्ष 2010-11 में जिले की 43 दुकान समूहों के लिए 54 करोड़ 31 लाख का राजस्व लक्ष्य निर्धारित किया गया था। इस वर्ष शासन के आदेश पर 3 हजार से कम आबादी क्षेत्र में संचालित 30 शराब दुकानें बंद हुई है, बावजूद इसके राजस्व लक्ष्य में सात करोड़ की वृद्धि कर कुल 61 करोड़ 32 लाख 68750 रूपए का राजस्व लक्ष्य निर्धारित किया गया है।

5 महिलाएं को भी मिला मौका

शराब दुकान बंद कराने के लिए समय-समय पर सरकार के खिलाफ लामबंद होने वाली महिलाएं भी शराब ठेके में पीछे नहीं हैं। पिछले साल की तरह इस बार भी सैकड़ों महिलाओं ने आवेदन किया था, जिसमें से 5 महिलाओं के नाम दुकानें आबंटित हुई है। लोहर्सी समूह कौशल्या बाई के नाम पर निकली है। इसी तरह नैला समूह मनोरमा देवी, करनौद समूह फोटोबाई सतनामी, हसौद समूह अनिता जायसवाल तथा बिर्रा समूह की दुकान पदुम देवी के नाम पर निकली है।

जेल जाने को भी तैयार है महिलाएं

नए वित्तीय वर्ष से शराब दुकान हटाने के लिए एक पखवाड़े से लामबंद नवागढ़ के नागरिकों व महिला जनप्रतिनिधियों ने रविवार को प्रशासन के खिलाफ नगर बंद का ऐलान किया है। आंदोलित महिलाओं का कहना है कि वे अपना विरोध प्रदर्शन तब तक जारी रखेंगी, जब तक नगर में शराब दुकान बंद नहीं की जाएगी। शराब दुकान के विरोध में यदि उन्हें जेल जानी पड़ेगी, तो भी वे तैयार हैं।
छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले के नवागढ़ नगर पंचायत क्षेत्र से शराब दुकान हटाने की मांग को लेकर नगर पंचायत अध्यक्ष श्रीमति कीर्ति केशरवानी के नेतृत्व में जांजगीर में 13 फरवरी को रैली निकाल जिला प्रशासन को ज्ञापन सौंपा था, जिसमें नवागढ़ की शराब दुकान बंद किए जाने की मांग कलेक्टर से की गई थी। नागरिकों ने जिला प्रशासन के अधिकारियों को आगाह किया था कि यदि उनकी मांग पूरी नहीं होगी तो वे लगातार आंदोलन जारी रखेंगे। एक सप्ताह बाद जिला प्रशासन से किसी तरह की पहल नहीं होने पर शराब दुकान के खिलाफ नगर पंचायत कार्यालय के सामने महिलाएं अनिश्चित कालीन भूख हड़ताल एवं धरने पर बैठ गईं। उसके बावजूद प्रशासन ने हड़तालियों की सुध नहीं ली और न ही उनकी मांगों पर कोई विचार किया, जिससे आक्रोशित महिलाओं ने अपने आंदोलन को तेज करते हुए रविवार को नगर बंद का ऐलान किया है। इस आंदोलन में जनपद अध्यक्ष शकुंतला साहू, भाजपा किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष राजशेखर सिंह सहित अन्य जनप्रतिनिधि भी लामबंद हैं। आंदोलन का नेतृत्व कर रही नगर पंचायत अध्यक्ष श्रीमती कीर्ति केशरवानी ने बताया कि नगर बंद के बाद भी शासन पर कोई असर नहीं होता है तो महिलाएं जेल भरो आंदोलन भी करेंगी। अब नगर पंचायत क्षेत्र से शराब दुकान को बंद कराकर ही महिलाएं दम लेंगी।

Related Posts Plugin for WordPress, Blogger...

नाचीज का परिचय

मेरा फोटो
Rajendra Rathore
Journalist, janjgir-champa (CG) Mobile-94252-90248, 9827199605 Email-rajendra.rthr@gmail.com
मेरा पूरा प्रोफ़ाइल देखें

Hum Mehnatkash

छत्तीसगढ़ समाचार पत्र में प्रकाशित आलेख

छत्तीसगढ़ समाचार पत्र में प्रकाशित आलेख

पत्रिका में प्रकाशित खबर

पत्रिका में प्रकाशित खबर

पत्रिका में प्रकाशित खबर

पत्रिका में प्रकाशित खबर

नई दुनिया में प्रकाशित खबर

नई दुनिया में प्रकाशित खबर

पत्रिका में प्रकाशित खबर

पत्रिका में प्रकाशित खबर

छत्तीसगढ़ समाचार पत्र में प्रकाशित आलेख

छत्तीसगढ़ समाचार पत्र में प्रकाशित आलेख

लोकप्रिय पोस्ट

Rajendra Rathore. Blogger द्वारा संचालित.